फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौपा ज्ञापन, सीएए निरस्त जाने की मांग

विज्ञापन
जिला प्रशासन को सीएए के विरोध में ज्ञापन देने जाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। संविधान बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष गुफरान अहमद के नेतृत्व में मुस्लिमों समुदाय के का प्रतिनिधि मंडल वृहस्पति को सीएए अधिनियम को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि एनडीए के नेता और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पिछले दिनों नागरिका संशोधन विधेयक 2019 को पास कर कानून का रुप दे चुके है। जो भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना के विरुद्ध है। जिसमें तीन पड़ोसी देश की सभी जातियों को नागरिता दिए जाने की बात कही गई है लेकिन मुसलमानों को नहीं। जब कि अनुच्छेद 14 में धर्म के आधार पर किसी भी इंसान के साथ भेद-भाव करने को प्रतिबंधित किया गया है। यह अधिनियम मुसलमानों सहित अन्य अल्पसंख्यकों के भी खिलाफ है। उन्होंने राष्ट्रपति से सीएए को निरस्त करने की मांग किया है। इस मौके पर अब्दुलगनी, महताब आलम, जमाल अख्तर, समीर अली, मोहम्मद कामरान, रिजवान, शाह मुहम्मद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें