सठियांव में बीडीसी की बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : AZAMGARH
अमिलो। खंड विकास कार्यालय सठियांव के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्वेता यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय 15वें वित्त आयोग पर चर्चा की गई। 15वें वित्त आयोग के तहत तीन करोड़ और पंचम राज्य वित्त आयोग तहत दो करोड़ समेत कुल पांच करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विकास कार्यों में सामुदायिक शौचालय, किचन, बाथरुम आदि के निर्माण को लेकर जानकारी दी गई। बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। किसी प्रकार की शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष श्वेता यादव ने कहा कि गांव में जो भी कार्य कराए जाने हैं उसे प्राथमिकता के आधार कराया जाए। रमेश शुक्ला, सुबाष चंद्र शर्मा, मधुचन्दा सिंह, जफर मसूद अब्बासी, ब्लाक प्रमुख पति संदीप यादव और प्रधान संघ अध्यक्ष लालचंद यादव आदि थे।