आजमगढ़ में तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में खसरा का प्रकोप फैला हुआ है। 24 बच्चे बीमार है और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं है। पीएचसी अजमतगढ़ प्रभारी ने बुधवार को टीम भेज कर जांच कराने की बात कही है। तहसील के घाघरा, आसपुर, जम्मनपुर, लाटघाट सहित छह से अधिक गांव सोमवार से खसरा की चपेट में है।
गांव के 24 बच्चे इससे पीड़ित हैं। बीमार बच्चों में किंजल पटेल (11), अंशिका (7), आर्यन (6), अनामिका पटेल (10), अजीत (5), आदर्श (6), अनीश (7), अस्मिता (8), कृष्णा पटेल (5 ), प्रज्ञा (5), आर्यन (4), तमन्ना यादव (12), आंशी गोंड (6 ), खुशी गोंड (7) वर्ष, सत्यम (5), काजल (5), शुभम (12 ), निर्जला विश्वकर्मा (11), श्रेया सोनकर (7), अंजलि (8), निखिल (8), मयंक (7) आदि शामिल है। उधर, पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने ऐसी किसी जानकारी के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा कि बुधवार को प्रभावित गांव में टीम भेज कर जांच कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।