अहरौला। माहुल में गुरुवार को तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी आशु जायसवालने फीता काटकर किया। पहले मैच में माहुल ने नोनियायडीह को हरा दिया। प्रतियोगिता का पहला मैच माहुल क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और नोनियाडीह क्रिकेट क्लब (एनसीसी) के बीच खेला गया। जिसमें नोनियाडीह क्रिकेट क्लब की टीम के द्वारा टॉस जीता गया और सबसे पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया। बल्लेबाजी करते हुए नोनियाडीह टीम के द्वारा निर्धारित 4 ओवरों में कुल 6 विकेट खोकर 56 रन बनाया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए माहुल की टीम ने तीन ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। इस मौके पर सलमान कुरैशी, राम सकल मौर्य, गोपाल राजभर, अशोक मोदनवाल आदि मौजूद रहे।