फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के मुद्दे पर एकजुट हो समाज की शक्ति का कराए एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामभवन शर्मा ने कहा कि राजसत्ता में भागीदारी के बगैर समाज के सम्मानजनक विकास की कल्पना अधूरी है। इसलिए वोट के मुद्दे पर एक होकर समाज के लोग अपनी शक्ति का एहसास कराएं। यदि ऐसा कर पाए तो आने वाला सुखद भविष्य नाई समाज के नाम पर होगा। उन्होंने उक्त बातें शनिवार को जीयनपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में राष्ट्रीय नाई महासभा और मंडल स्तरीय चौधरी सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा। सम्मेलन में आजमगढ़ मंडल सहित गाजीपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर सहित कई जिलों के नाई समाज के लोगों ने भाग लिया। इसके पूर्व सम्मेलन की शुरूआत सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मंडल महाचौधरी बगेदू शर्मा ने सम्मेलन में आए चौधरियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। संगठन के प्रदेशीय प्रधान संरक्षक राजमणि शर्मा ने कहा कि काफी विषम परिस्थितियों में समाज के सम्मानित चौधरी लोगों ने काम किया, इसके बलबूते समाज का स्तर आम जनमानस में सम्मानजनक हुआ। उन्होंने समाज की एकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। अध्यक्षता मंडल महाचौधरी बगेदू शर्मा ने किया। कार्यक्रम को जयहिंद शर्मा, संतोष शर्मा, राकेश शर्मा, ललित शर्मा, मारकंडे शर्मा, हाजी हिम्मत अली, रविंद्र शर्मा, रामनाथ शर्मा, सुभाष शर्मा, दीनानाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बधेली शर्मा और संचालन रमेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें