रजनी की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से ही प्रसूता की मौत हुई है। घटना के बाबत परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।