फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रौनापार में भीषण आग, 50 रिहायशी मड़ई जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। एक बार फिर रौनापार में शुक्रवार को अगलगी की भीषण घटना हो गई। जिसमेंं कुल 22 लोगों की 50 रिहायशी मड़ई जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि इसकी सूचना अग्निशमन को दी गई लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस आग में करीब पांच लाख नकद व करीब 10 लाख के जेवरात सहित अन्य गृहपयोगी सामग्री जलकर राख हो गया। रौनापार थाना क्षेत्र के उरदिहां गांव में शुक्रवार को आग लग गई। आग धीरे-धीरे अचल नगर में पहुंच गई और एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। घर वालों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। जब तब लोग मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कुल 22 लोगों के करीब 50 रिहायशी मड़इयों को अपनी चपेट में ले लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पाया लेकिन तब तक महेंद्र यादव, रामजीत, कमलेश, फूलबदन, बबलु, उमेश, जयहिंद यादव, जगदीश, दिनेश, रणविजय, अवधेश, कलावती, जयप्रकाश, जयहिंद, हिरा, पिंटू, नेवाजी, महेंद्र, पराग, प्रहलाद, हरिनारायण, श्याम सुंदर, सागर, शिवकुमार, तीर्थराज, विद्यावती व दुर्गविजय सहित 22 लोगों की रिहायशी मड़ई में रखे अनाज, कपड़ा समेत अन्य गृह उपयोगी सामान जलकर स्वाहा हो चुके थे। वहीं दो बकरियां भी जल गई। सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का सहयोग किया। वहीं इसके पूर्व भी रौनापार थाना क्षेत्र के महुला पिपरौली गांव में गत रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लगी थी। जिससे पूरी गृहस्थी ही जलकर राख हो गया। साथ ही आग से बचने के लिए चौकी के नीचे छिपी मासूम बच्ची की भी जलकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें