फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के वार्ड संख्या सात जहांगीर नगर निवासी एक विवाहिता की अबूझहाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासिनी आंचल (22) पत्नी कृष्ण चंद्र ठठेरा ने अत्यधिक मात्रा में दवा का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इस बीच सूचना पर मायके वाले भी घर पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और पति कृष्ण चंद ठठेरा को हिरासत में ले लिया। दोनों का विवाह 11 मार्च 2023 को हुआ था। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें