फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भीतेहरा गांव में सोमवार की रात विवाहित महिला (24) का शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भीतेहरा गांव निवासी शुभम राय की शादी लालगंज में उबारपुर गांव में दिसंबर 2022 को दीक्षा के साथ हुई थी। दोनों काफी खुश थे। दोनों से 8 माह की एक पुत्री है। शुभम राय शादी के बाद विदेश कमाने चला गया। वापस आया और दोबारा दो सप्ताह पूर्व कुवैत चला गया।
पति के जाने के बाद पत्नी दीक्षा राय सोमवार की रात अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें