फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बगइचा गांव निवासिनी एक विवाहिता की लाश बुधवार की सुबह पंखे से साड़ी के सहारे लटकती मिली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुला बगइचा गांव निवासिनी लालमती देवी 30 पत्नी करण निषाद रोज की भांति खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की सुबह वह देर तक नहीं उठी तो सांस मुनादी देवी उसे जगाने के लिए पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही लालमती पंखे से साड़ी के सहारे लटकती मिली। यह देख सास मुनादी देवी की चीख निकल गई। चीख सुनते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आननफानन में सूचना पुलिस को दी गई। मृतका एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें