फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना के बनावे गांव निवासी नफीस अहमद ने मंगलवार को अपने दामाद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री जुमी सोरीज की शादी उसने मार्च 2022 में मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत बगदासी सोहराब गांव निवासी खुर्शीद पुत्र इकबाल से किया था। शादी के बाद से ही दामाद बार-बार पैसा मांगता रहा। जिस वह कुल डेढ़ लाख रुपये उसे दिया। इसके बाद भी उसकी डिमांड जारी रही। हद तो तब हो गई जब दामाद खुर्शीद ने उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाला दिया। पिता ने तहरीर में दामाद खुर्शीद के अलावा शकीरा उर्फ शबाना व हुस्न आरा के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें