फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता कि मौत हो गई । मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए और पति समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने अपनी पुत्री रूचि सिंह का विवाह 2019 में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सालेहपुर गांव निवासी रविकांत पुत्र चंद्रशेखर से किया था। बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्धावस्था में रूचि की मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतका के भाई राणा प्रताप मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि रूचि ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिस पर परिजन उसे पास के अस्पताल भी ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी 10 बजे मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने पति रविकांत, जेठानी डिंपल पत्नी भूपति व चचेरे ससुर अजीत सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें