आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव निवासिनी एक महिला ने मंगलवार की रात घर में ही साड़ी के सहारे फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ददरा गांव निवासिनी रानी उर्फ सुषमा (22) पत्नी अनिल यादव रोज की भांति मंगलवार की रात खाना बनाने व खिलाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए। कमरा अंदर से बंद था और कई आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं मिल रही थी। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़ तो सुषमा साड़ी के सहारे फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। मृतका का मायका सिधारी थाना अंतर्गत एकरामपुर गांव निवासी स्व. राजेंद्र के यहां बताया गया है। मृतका एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। समाचार लिखे जाने तक कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आए थे।