फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई फांसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव निवासीनी एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार की सुबह साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा दिया। संयोग अच्छा था कि परिजनों ने उसकी कवायद को देख लिया और समय रहते ही उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चंडेश्वर गांव निवासीनी 23 वर्षीया रानी पत्नी रिंकू किसी बात को लेकर परिजनों से खिन्न थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपने कमरे में साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी का फंदा बना कर लटक गई। गलीमत यह रहा कि उसकी इस कवायद की जानकारी परिजनों को समय रहते ही लग गई। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारे और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि किन कारणों से उसने ऐसा किया है यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है। वहीं जानकारी होने पर सिधारी थाना पुलिस भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें