फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी एक विवाहिता की बुधवार की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर के अजगरा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने पुत्री रेखा यादव (30) का विवाह छह जून 2010 को इसी थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी सूर्यमणि के साथ किया था। बुधवार की देर शाम रेखा की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले शव को बिना मायके वालों को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। गांव के ही किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना मायके वालों को दी तो पिता मौके पर पहुंच गए। जिन्हें लड़की का शव नहीं दिखाया गया। इस पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका के पिता ने रेखा के पति, देवर, देवरानी, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है। मृतका एक पुत्र की मां बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें