फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासिनी विवाहिता की रविवार को दिन में संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बाद मायके वालों को सूचना दी गई। मौके परन पहुंचे मायके वालों ने मृतका के गले पर निशान देखा और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। जबकि पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र फुलवरिया निवासी रामबदन ने अपनी 26 वर्षीया पुत्री सुनंदा का विवाह एक नवंबर 2020 को सिधारी थाना के खोजापुर गांव निवासी हरिकेश के साथ किया था। रविवार को दोपहर में दो बजे सुनंदा की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पांच बजे मायके वालों को घटना की सूचना दी गई। देर शाम मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मृतका के गले पर निशान देखा। जिस पर पिता रामबदन ने पति व परिवार के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिधारी थाने पर तहरीर दी। तहरीर केआधार पर पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पुलिस जांच कर कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें