फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव में बुधवार की सुबह कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मां ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता लगभग 21 दिन पहले अपने ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन


बेलसिया गांव निवासी जितेंद्र चौहान की 23 वर्षीय पुत्री सोनी चौहान की शादी चार वर्ष पूर्व निजामाबाद के कोलपुर गांव में हुई थी। लगभग 21 दिन पूर्व वह अपने ससुराल से मायके आई थी। बुधवार की सुबह 10.30 बजे सोनी के पिता जितेंद्र सब्जी बेचने के लिए चले गए और मां खेत चली गई। घर में सिर्फ सोनी ही मौजूद थी। तभी खुद को अकेला पाकर उसने खुदकुशी कर ली। सोनी चार माह की गर्भवती थी। वह एक पुत्र की मां थी। सोनी की मां प्रमिला ने बताया कि ससुराल वाले शुरू से ही उसे प्रताड़ित करते थे। आज सुबह ही पति ने फोन से बात की। बच्चे का हाल पूछा। पत्नी से बात नहीं की। ससुराल के लोगों के परेशान करने पर भी अपने घर वालों को कुछ नहीं बोलता था।
विज्ञापन

कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें