फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासिनी एक विवाहिता ने छत के चुल्ले से फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

खराटी गांव निवासी सुजीत का दो मकान है। एक मकान पर उसके परिवार के लोग रहते है तो दूसरे पर सुजीत अपनी पत्नी शकुंतला 25 व डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता था। बुधवार की शाम शकुंतला ने अपने पति से बाजार जाने को कहा। पति सुजीत ने ठंड को देखते हुए उसे बाजार ले जाने से मना कर दिया और कहा कि क्या चाहिए बता दो लेते आता हूं। इस पर उसने बर्गर और चाऊमीन लेकर आने को कहा। इसके बाद सुजीत बाजार गया और कुछ ही देर में चाऊमीन और बर्गर लाकर पत्नी को दे दिया। इसके बाद बच्चे को दूसरे घर से लाने की बात कह कर चला गया। कुछ ही देर बाद वह दूसरे घर से लौटा तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने और दरवाजा पीटने पर भी नहीं खुला। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शकुंतला साड़ी के सहारे चुल्ले से लटक रही थी। उसे आनन-फानन में फंदे से उतार कर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को थाने पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने किसी भी तरह के कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। मृतक एक डेढ़ साल के बच्चे की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें