फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकता का माहौल बना रही भीम आर्मी

विज्ञापन
भीम आर्मी के खिलाफ खरिहानी बाजार में प्रदर्शन करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
तरवां। थाना के बांसगांव में प्रधान की हत्या के बाद राजनीति का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मुकदमों के बाद भी विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) की ओर से खरिहानी बाजार में भीम आर्मी के खिलाफ मार्च निकालकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। संगठन को प्रतिबंधित करने की मांग की। वहीं, पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस मार्च को लेकर हलकान रही। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। हत्याकांड के बाद पुलिस जहां अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, विभिन्न राजनीति दल और संगठन इसे मुद्दा बनाने लगे हैं। रविवार दोपहर बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के कार्यकर्ताओं ने खरिहानी बाजार में एसडीएम प्रियंका प्रदर्शनी को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष समर प्रताप सिंह ने कहा कि भीम आर्मी की ओर से अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है। संगठन को प्रतिबंधित करने की भी मांग की गई। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी ने लोगों को समझा कर शांत किया। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, तरवां थाना प्रभारी संदीप यादव, जहानागंज थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया, बरदह और मेहनाजपुर थानाध्यक्ष के साथ ही पीएसी मौजूद रही। प्रदर्शन में भोलू सिंह, शेर बहादुर सिंह, नितेश सिंह, निहाल सिंह, मोनू सिंह, शुभम, चंदू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें