फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समीक्षा बैठक में कई ग्राम प्रधानों ने ली सपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। सर्वोदय महाविद्यालय के परिसर में रविवार को सपा की ओर से बूथ समीक्षा बैठक एवं सत्यापन किया गया गया। ं दीदारगंज विधान सभा के पदाधिकारियों से राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक राय और पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक आदिल शेख ने बूथ कमेटियों के बारे में जानकारी ली। विकासखंड मार्टीनगंज के नरवे गांव के ग्राम प्रधान संतोष भारती एवं करुई गाव के वर्तमान ग्राम प्रधान वीरेंद्र गौतम ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि समाजवादी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने गांव के बूथ सत्यापन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लगे हुए हैं। आपकी जिम्मेदारी है कि सिर्फ आप अपने अपने गांव के बूथ को जीतें। निश्चित तौर पर आने वाले समय में सपा की सरकार बनेगी। इस समय प्रदेश में महंगाई, गुंडागर्दी से आम आदमी और किसान परेशान हैं। आम आदमी की पहुंच से सब्जी, तेल, दाल गायब हो गया है। निश्चित तौर से आने वाले समय में प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार को सबक सिखाएगी। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय चौहान ने किया। इस मौके पर रामचेत यादव, सर्वेश जायसवाल, रामसकल यादव, रजनीकांत यादव, धर्मेंद्र यादव, रामू राजभर, दीपक राय, आनंद राय, शिवानंद राय, मोहम्मद शाहिद पूर्व प्रधान भादो आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें