फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आगमन पर कई रूट रहेगा मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए यातायात विभाग ने विभिन्न मार्गो पर रूट डायवर्जन किया है। छोटे व बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि जो बड़े वाहन, ट्रक और डीसीएम वाराणसी व जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ आ रहे वह मुहम्मदपुर से फरिहां, निजमाबाद, तहबरपुर होते हुए मंदुरी, सेहदा, बिलरियागंज, जीयनपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं मऊ की तरफ से आने वाले बड़े वाहन हाईडिल चौराहा (सिधारी) से छतवारा, छतवारा चौराहे से हुसैनगंज तिराहा, हुसैनगंज तिराहा से बेलईसा तिराहे से होते हुए अपने गंतव्य रवाना होंगे। गोरखपुर से आने वाले वाहन जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियाव चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसपी यातायात ने बताया कि रानी की सराय के तरफ आने वाले वाहन रेलवे स्टेशन, पहलवान तिराहा होते हुए हरवंशपुर तिराहा से आरटीओ तिराहा, भदुली अंडरपास के दाहिने से फोर-लेन पर चढ़ कर भंवरनाथ चौराहे से जुनैदगंज, हाफिजपुर चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। जो बसे/चार पहिया वाहन जहानागंज ,छतवारा की तरफ से आयेगीं वो हाइडिल चौराहा से बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा से होते हुये कार्यक्रम स्थल को जायेगीं । मुबारकपुर की तरफ से आने वाले वाहन बैठौली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा से होते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।अतरौलिया-कंधरापुर की तरफ से आने वाले वाहन भवरनाथ से जुनैदगंज, हाफिजपुर चौराहा से होते हुये कार्यक्रम जाएंगे। जीयनपुर से आने वाले वाहन हाफिजपुर चौराहा से होते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
रोडवेज बसों का रूट भी रहेगा परिवर्तित
आजमगढ़। एसपी यातायात ने बताया कि वाराणसी व जौनपुर की तरफ जाने वाले रोडवेज बसें आजमगढ़ रोडवेज से बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगी। वहीं वाराणसी जौनपुर की तरफ से आने वाली बसे भी इस रूट से रोडवेज आएंगी। मऊ/गाजीपुर कि तरफ जाने वाले रोडवेज बसें बागेश्वर चौराहा, हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा होते हुये अपने गंतव्य को जायेगी, आने वाली बसों का भी यही रूट रहेगा। गोरखपुर जाने वाले रोडवेज बसें आजमगढ़ रोडवेज से बागेश्वर चौराहा,हरवंशपुर तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा से जीयनपुर होते हुये अपने गंतव्य को जायेगी, आने वली बसों का भी यही रूट होगा। लखनऊ-अयोध्या रूट की बसों के आने व जाने का रूट बागेश्वर चौराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा, भँवरनाथ से सेंहदा (कंधरापुर) होगा। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ की तरफ आने व जाने वाले सभी प्राइवेट बसें नरौली तिराहा तक आयेगें। वहीं गोरखपुर, अंबेडकर नगर कि तरफ से आने वाले सभी प्राइवेट बसें भँवरनाथ, हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, नरौली तिराहा तक आयेगें आएंगे और पुन: इसी मार्ग से अपने गंत्वय को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें