फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिलन समारोह में भाजपा के सदस्य बने कई सभासद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा द्वारा बृहस्पतिवार को हर विधानसभाओं में मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

ज्वायनिंग कमेटी के संयोजक प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के सदर लोकसभा की सभी पांच विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें विभिन्न दलों के नेताओं के साथ उनके समर्थक भी पार्टी में शामिल हुए। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे, सभासद शालिनी श्रीवास्तव, मेहताब कुरैशी, पुनीत राय, रीता चौहान, सुनीता मिश्रा, दुर्गेश यादव, शैलेंद्र कुमार गौतम, सुषमा सेठ सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर पवन देव त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें