फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 लाख रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा के मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से निजामाबाद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव नगर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के निवासी हैं। मनोज यादव ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास कुल 43 लाख रुपये की चल संपत्ति हैं और 80 लाख रुपये की स्वार्जित आस्तियां भी है। इनके पास साढ़े आठ लाख रुपये की एक कार और 14 लाख 50000 रुपये की एक फार्च्यूनर गाड़ी भी मौजूद है। मनोज के पास जहां 100 ग्राम सोना है वहीं पत्नी के पास 20 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है। मनोज के पास कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। विभिन्न बैंकों में मनोज के खाते में पांच लाख 43 हजार 24 रुपये हैं। वहीं पत्नी के विभिन्न बैंक खातों में कुल 80 हजार 800 रुपये मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें