फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेश एनकाउंटर की कार्रवाई सही : असीम अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने मंगेश यादव एनकाउंटर की पुलिस की कार्रवाई को सही बताया। वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा से अपराधियों को बढ़ावा देती रही है।
विज्ञापन

जाफर स्थित डाॅयट में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए राज्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई पुलिस अधिकारी अपने घर से निकलता है, तो उसकी सोच गोली चलाने की नहीं होती। लेकिन, जब कोई अपराधी, खासकर डकैती जैसे मामले में लिप्त व्यक्ति पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। मंगेश यादव एनकाउंटर में भी यही हुआ। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जो पूरी तरह कानूनी थी।

राज्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव हमेशा अपराधियों का समर्थन करते रहे हैं। वहीं, योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। योगी सरकार अपराध और अपराधियों को क्षमा नहीं करती, बल्कि दंडित करती है। आज अपराधी डरे हुए हैं और जेल में रहना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगेश यादव कुख्यात अपराधी था, जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया। पुलिस का कहना है कि मंगेश और उसके गिरोह ने पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मंगेश की मौत हो गई। घटना की मजिस्ट्रेट जांच और वीडियोग्राफी कराई गई है, ताकि कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें