फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से 21.18 प्रतिशत पीछे रह गया मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली बिल वसूली के मामले में आजमगढ़ मंडल जुलाई माह में अपने लक्ष्य से 21.18 प्रतिशत पीछे रह गया। इसमें जिला दूसरे पायदान पर रहा। मंडलायुक्त मनीष चौहान की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई। उन्होंने इसे पूरा करने का निर्देश विभाग को दिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल में 13 डिवीजन हैं, 13 लाख 73 हजार 377 उपभोक्ता हैं। इनमें सर्वाधिक 6 लाख 56 हजार 684 उपभोक्ता आजमगढ़ जिले में हैं। इनको छह डिविजन से बिजली आपूर्ति की जाती है। जबकि बलिया के 4 डिवीजन में 3 लाख 55 हजार 461 उपभोक्ता और मऊ जनपद के तीन डिवीजन में 3 लाख 57 हजार 98 उपभोक्ता हैं। जिनसे जुलाई माह में 43399.21 रुपये बकाया बिल का वसूली करने का लक्ष्य था लेकिन 34088.16 रुपये की वसूली हो पाई है। यह वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 78.55 प्रतिशत ही है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो आमजगढ़ में 18332.25 रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 14131.67 रुपये की वसूली की गई है। बलिया ने 11611.35 रुपये के सापेक्ष 7763.08 रुपये की वसूली हुई। बलिया में वसूली का प्रतिशत 66.86 प्रतिशत है। मऊ में निर्धारित लक्ष्य 13455.61 रुपये के सापेक्ष 12193.41 रुपये की वसूली की गई। यह लक्ष्य का 90.62 प्रतिशत है।
मंडलायुक्त मनीष चौहान ने बीते दिनों मंडलीय समीक्षा के दौरान बिजली विभाग की प्रगति जानने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही जिन सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया है, उनको भुगतान के लिए बजट की मांग करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें