फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोवध में वांछित शातिर पुलिस मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव कोतवाली पुलिस और गोवध के मुकदमे में वांछित शातिर बदमाश शाहिद उर्फ करिया के बीच रविवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की। बदमाश शाहिद उर्फ करिया गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर भीटीया गांव का निवासी है। उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली पुलिस व प्रभारी स्वाट टीम को सूचना मिली कि आरोपी बाइक से गोसाई की बाजार से देवगांव की तरफ आ रहा है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। बदमाश अपने आपको पुलिस बल से घिरता देखकर राधे मोहन स्कूल के सामने हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गया और भागने लगा। बदमाश पीछे मुड़कर पुलिस वालों पर फायर करने लगा।
पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो आरोपी को दाहिने दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए टीकरगाढ़ 100 शय्या अस्पताल लालगंज भेजा गया। पुलिस ने देशी तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

00
प्रतिबंधित पशु का वध कर खाल उतारने का है आरोपी
देवगांव कोतवाली पुलिस 16 जुलाई की रात गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज व बेसो नदी पुल के बीच सड़क के किनारे कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध करके खाल उतार रहे थे। पुलिस वालों को देखकर भाग गए। मौके पर एक चार पहिया वाहन भी खड़ी थी। सड़क की पटरी के नीचे एक प्रतिबंधित पशु का खाल छीला हुआ और करीब 1.5 क्विंटल मांस पड़ा है। पुलिस की विवेचना में अभियुक्त संजय सरोज निवासी जैगहा थाना बिलरियागंज, खुर्शीद व दिलचैन निवासी छाऊ थाना गंभीरपुर, अबुलकैश उर्फ कैश मोहम्मद उर्फ इरशाद निवासी मोहम्मदपुर भीटीया थाना गंभीरपुर, शाहिद उर्फ करिया निवासी मुहम्मदपुर भीटिया थाना गंभीरपुर का नाम प्रकाश में आया। पूर्व में अभियुक्त संजय व अबुकैश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त खुर्शीद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। अभियुक्त शाहिद उर्फ करिया व दिलचैन फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें