अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव के मंगलवार देर रात एलटीटी एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने शव की पहचान कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी सूरज कुमार 22 वर्ष घटना की रात शाहगढ़ बाजार से लौट रहा था और गांव में पहुचा ही था कि लगभग सवा सात बजे एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ से आ रही थी। उसके सामने कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।