फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सपा विधायक रमाकांत यादव की आचार संहिता उल्लंघन समेत पांच मामलों में हुई पेशी

Fri, 13 Oct 2023 10:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को आचार संहिता समेत कुल पांच मामलों में वीसी के माध्यम से पेशी थी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते एमपी- एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को आचार संहिता समेत कुल पांच मामलों में वीसी के माध्यम से पेशी थी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते एमपी- एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में कार्रवाई नहीं हो सकी है। न्यायाधीश ने दो मामलों में 19 अक्टूबर व तीन मामलों में 20 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को पेशी थी। जिसमें पवई के आचार संहिता से संबंधित दो अलग-अलग मामले थे। वहीं फूलपुर के अंबारी चौक पर तीन फरवरी 2006 को किए गए चक्का जाम किए जाने और दीदारगंज के खेतासराय में चक्का जाम किए जाने एवं जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल में ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ के मामले में सुनवाई होनी थी।

शुक्रवार को ग्रामीण न्यायालय व अधिवक्ता प्रोटेन्शन बिल के विरोध में न्यायिक कार्य के बहिष्कार के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए कोर्ट अशोक कुमार सिंह की अदालत ने पवई के दो मामलों में 19 अक्टूबर व फूलपुर व दीदारगंज और जहानागंज के घटना के मामले में 20 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें