फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डॉक्टर से 60 लाख की रंगदारी मांगने वाला मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार की सुबह मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक शातिर अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ली है। घायल बदमाश एक डॉक्टर से 60 लाख की रंगदारी मांग रहा था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गुलामी का पुरा मुहल्ला निवासी डॉ. संजय कुमार यादव ने तहरीर दी थी कि नौ अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले से 60 लाख की रंगदारी मांगा। इसके बाद 10 व 11 अक्टूबर को पुन: फोन पर 40 लाख की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। डॉ. संजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में जुट गई। शनिवार की अलसुबह ही मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पकड़ कर उकरौड़ा से बनकट की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम उकरौड़ा पुलिया पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एक बाइक सवार आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसकी पहचान अम्मार उर्फ निजाम निवासी बनकट थाना मुबारकपुर के रूप में की गई। उसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे पिता सुभान अहमद डॉ. संजय यादव के घर फर्नीचर आदि का काम किए थे। बनकट में डॉ. संजय का फार्म हाऊस की बाउंड्री आदि का भी काम कर रहे थे। पिता द्वारा डॉ. संजय के यहां काम करने से उसका भी वहां आना जाना था। डॉ. संजय की संपत्ति देख कर मैंने सोचा कि इन्हें डरा-धमका कर पैसों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें