फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों पर गोताखोर और नाविकों के आईडी कार्ड बनाएं : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया जनपदों की कानून-व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति, कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त और डीआईजी ने तीनों जिलों में बाढ़ की स्थिति और नदी के जलस्तर की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाविकों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी करने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण करके जर्जर व लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने को कहा गया। बैठक में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, महिला अपराध, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न और अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिवहन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बिना परमिट संचालित वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल में शेष 771 स्कूली बसों की फिटनेस शीघ्र कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें