आजमगढ़। नगर निकायों के सभी रैन बसेरों में पंखे, कूलर और शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। छुट्टा पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था भी करें। गौशालाओं में शीतल जल के इंतजाम करें और प्याऊ संचालित करें। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कि नलकूप विभाग सभी पोखरों और अमृत सरोवरों में पानी भरवाए। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और हैंडपंप रीबोर कराएं। प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक एवं आशाओं के माध्यम से गर्मी और लू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी और पीएचसी में कोल्ड रूम बनाने और एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि होटल एसोसिएशन और मेडिकल एसोसिएशन के जरिये पना, शिकंजी, नींबू पानी आदि का वितरण कराए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया कि होटलों, अस्पतालों, शाॅपिंग काॅप्लेक्स, रेस्टोरेंट और सरकारी भवनों में फायर सेफ्टी उपकरण की जांच कराएं और सभी जगह फायर ड्रिल्स कराएं। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों से जर्जर तारों, खंभों को बदलने ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की हिदायत दी। बैठक में सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीएमओ डाॅ. आईएन तिवारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, मेडिकल और होटल व्यवसायी मौजूद थे