बिजली विभाग बरसात के पूर्व मई व जून माह में जर्जर तारों व खंभो को बदलने के साथ ही मेंटेनेंस का कार्य कराता रहा है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण व कोरोना कर्फ्यू के चलते अब तक यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। कर्मचारियों की मार झेल रहा विभाग किसी तरह संविदा कर्मियों के माध्यम से बिजली की सप्लाई ही बहाल रख पाने की कवायद में जुटा हुआ है। एक्सईएन वितरण खंड प्रथम अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार बिजली के जर्जर तारों, उपकरणों व खंभो के मेंटेनेंस का कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर व कोरोना कर्फ्यू के चलते हुए है। फिलहाल विभाग बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने की कवायद में ही जुटा हुआ था। किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। अब कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ है तो मेंटेनेंस की कवायद जल्द शुरू करायी जाएगी। अभी तक न तो कार्य निर्धारित हुआ है न ही इसके लिए कोई बजट ही उपलब्ध हुआ है। कर्मचारियों की बात की जाए तो संविदा कर्मियों के भरोसे ही किसी तरह काम चलाया जा रहा है। ओरियंट सिक्योरिटी प्राइवेट कंपनी द्वारा जिले में फिलहाल संविदा पर कर्मी उपलब्ध कराए गए है।