किशुनदासपुर में मंगलवार को शहर के मड़या मुहल्ला वासियों की समस्या सुनते सांसद दिनेश लाल यादव।सं
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के शारदा तिराह स्थित एकलव्य घाट पर स्थित प्राचीन मंदिर के अस्तित्व को बहाल रखा जाएगा। मंदिर के साथ ही वहां पार्क का निर्माण होगा। यह आश्वासन सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोमवार को मड़या मुहल्ला वासियों को दिया। इसके साथ ही मुहल्ले वासियों के पत्र को अपनी संस्तुति के साथ जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। एकलव्य घाट पर स्थित प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर मड़या मुहल्ला वसियों के आस्था का केंद्र है। मंदिर के दोनों तरफ तमसा किनारे अमृत योजना के तहत पार्क निर्माण की योजना है। लेकिन जहां पर पार्क बनना है अक्सर ही वह जमीन बरसात के समय तमसा की बाढ़ में डूब जाती है। पिछले वर्ष बाढ़ में मंदिर की चाहरदीवारी टूट गई थी। इसे वर्तमान में स्थानीय लोग चंदा लगा कर बनवा रहे हैं। वहीं नपा प्रशासन ने निर्माण कार्य कराने वालों को नोटिस जारी कर निर्माण को हटवा लेने की चेतावनी दी है। मुहल्ले वासियों ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर पूर्व सभासद मुखराम निषाद के नेतृत्व में सोमवार को सांसद से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। सांसद ने मुहल्ले वासियों को आश्वासन दिया कि पार्क के साथ एकलव्य घाट पर मंदिर भी रहेगा और अपनी संस्तुति के साथ मुहल्ले वासियों का अनुरोध पत्र जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया।