फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महात्मा बुद्ध ने विश्व को शांति, प्रेम का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी प्रभात शाखा पर मंगलवार को बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुमधुर ने कहा कि बैशाख पूर्णिमा को दैवीय गुण युक्त महात्मा बुद्ध का जन्म लुंबनी में हुआ। वैशाख पूर्णिमा को ही इन्हें बोध (आत्मज्ञान) प्राप्त हुआ और वैशाख पूर्णिमा को ही इनका परिनिर्वाण भी हुआ। इस लिए विश्व में इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं। महात्मा बुद्ध ने पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, पवित्रता, प्रेम व शांति की मानवीय शिक्षा दिया। उन्होंने कहा कि देव ऋषि नारद मुनि एक हाथ में वीणा दूसरे में करताल बजाते। लय, स्वर, ताल का समन्वय करते हुए संगीत ईश्वर का गुणगान विश्व मंगल के लिए परिभ्रमण करते रहते। इन महापुरुषों ने विश्व कल्याणा, मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए निष्पक्ष, निर्भीक, सन्मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। इस मौके पर नगर कार्यवाह शैलेंद्र, नगर संघ चालक अरविंद कुमार, राहुल, अनिल सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें