एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से पेश हुआ। मजदूर हत्याकांड में माफिया की उपस्थिति में गवाह से जिरह जारी है। न्यायाधीश ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 10 जुलाई निर्धारित की। तरवां थाना के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद को लेकर फरवरी 2014 में मुख्तार के लोगों ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग में ठेकेदार तो च गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए। जिसमें से एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ तरवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को मले में सुनवाई थी। जिसमें मुखतार अंसारी अंसारी जेल से वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से पेश हुआ। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष इस मामले में गवाह विश्वजीत सिंह की गवाही चल रही है। जिसमें सोमवार को गवाह से जिरह हुई। जिरह अभी जारी है। न्यायाधीश ने सोमवार की सुनवाई पूरी करते हुए मामले में अगली तारीख 10 जुलाई नियत की।