फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माफिया मुख्तार की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुआ। इस मामले में न्यायाधीश ने एक गवाह की गवाही पूरी होने के बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख 16 अक्तूबर तय कर दी।
विज्ञापन


तरवां थाना के ऐराकला गांव में सड़क के ठेके के विवाद को लेकर मुख्तार गैंग के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। इस घटना में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई थी।
ठेकेदार की तहरीर पर तरवां थाने में मुख्तार अंसारी व उसके लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रहा है। मंगलवार को माफिया मुख्तार बांदा जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गवाह सुशील की गवाही हुई। गवाही पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने इस मामले में सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें