आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को माफिया मुख्तार की मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। एक अधिवक्ता के निधन के चलते वकील हड़ताल पर चले गए। अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को माफिया मुख्तार की मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। एक अधिवक्ता के निधन के चलते वकील हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते न तो कोर्ट बैठी न ही माफिया की पेशी ही हुई। अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद में मुख्तार समर्थकों ने ठेकेदार पर 2014 में फायरिंग की थी। ताबड़तोड़ गोलीबारी में ठेकेदार तो बाल-बाल बच गए थे लेकिन दो मजदूर घायल हुए थे। जिसमें एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
ठेकेदार ने इस मामले में तरवां थाने में माफिया मुख्तार समेत उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को इस हत्याकांड में माफिया मुख्तार की पेशी थी। इस बीच एक अधिवक्ता सुनील कुमार की सड़क हादसे में मौत के चलते दीवानी बार के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए।
वकीलों के हड़ताल के चलते कोर्ट नहीं बैठी और माफिया की पेशी भी नहीं हुई। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 जून निर्धारित कर दिया है।