फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खाद्य पदार्थों की शुद्धता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दुर्गा जी नर्सिंग कालेज सेहदा में में फूड सेफ्टी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नर्सिंग की छात्राओं को दूषित भोजन और पानी के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय दीपक कुमार श्रीवास्तव ने किया। बताया कि खाद्य सुरक्षा बिना खाद्य संरक्षा के संभव नहीं है। उन्होंने विद्याथिर्यों से अपील की कि मौसमी फलों और सब्जियों का अनिवार्य रूप से सेवन करें। चमकीलें व कृत्रिम रंगों से रंगे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। उन्होंने श्रीअन्न के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह मोटे अनाज बहुत ही पौष्टिक एवं शक्तिवर्धक हैं, जिसके सेवन से व्यक्ति दीर्घकाल तक के लिए स्वस्थ रह सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने स्वस्थ रहने के लिए फास्ट-फूड तथा ज्यादा चीनी नमक व तेल के उपयोग को दिन प्रतिदिन कम उपभोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चौहान, कॉलेज के प्रबंधक लालजी यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें