फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेन में फर्जी पहचान पत्र लेकर यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा एम-आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में फर्जी पहचान पत्र के सहारे यात्रा करने वालों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। रेल प्रशासन ने ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) के मोबाइल फोन को ‘एम-आधार एप’ से लैस करने का निर्णय लिया है। इससे टीटीई यात्री के आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच कर सकेंगे। अब टीटीई अपने मोबाइल में एम-आधार एप डाउनलोड कर, यात्री द्वारा दिखाए गए आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करेंगे। स्कैन करते ही यात्री का आधार नंबर, नाम, तस्वीर, लिंग, जन्मतिथि और पता स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। यदि दी गई जानकारी नहीं मिलती है तो तुरंत फर्जीवाड़े का खुलासा हो जाएगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इससे उन यात्रियों पर लगाम लगाई जा सकेगी जो फर्जी आईडी से छूट, आरक्षण या अन्य लाभ लेने की कोशिश करते हैं। यह व्यवस्था खासतौर पर त्योहारी सीजन, लंबी दूरी की ट्रेनों और आरक्षित श्रेणियों में लागू की जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तत्काल टिकट में आधार लग रहा है। अब टीटीई यात्रियों के आधार को भी आसानी से चेक कर सकेंगे कि आधार कार्ड सही या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें