फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: दिल्ली में किया प्रेम विवाह, फिर गांव लौट कर लिया निकाह, प्रेमिका पहुंची तो अपहरण का प्रयास

Fri, 18 Nov 2022 11:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दिल्ली की प्रेमिका को धोखा देकर आजमगढ़ में युवती से निकाह रचाने वाले युवक पर कानून का शिकंज कस गया है। प्रेमिका के साथ आठ वर्ष तक साथ रहने वाले आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक युवक ने पहले दिल्ली में एक युवती से प्रेम विवाह किया। लगभग आठ साल तक उसके साथ रहा। हाल ही में वो अचानक आजमगढ़ आया और किसी दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इस दगाबाजी की भनक प्रेमिका को हुई तो वो दिल्ली से आजमगढ़ पहुंच गई। उसके बगावत के डर से आरोपी ने परिजनों के साथ उसके अपहरण का प्रयास किया।

विज्ञापन


किसी तरह से बचकर निकली युवती बरदह थाने पर पहुंची। उसने प्रेमी, पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र की युवती दिल्ली में रहती है। वहां आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के बक्सपुर गांव निवासी मो. अशरफ से उसका प्रेम संबंध हो गया। दोनों लगभग आठ साल तक साथ रहे।

दो बार गर्भपात
एक साल पूर्व अशरफ युवती को लेकर आजमगढ़ आया और उससे कोर्ट मैरिज कर लिया। युवती के अनुसार, अशरफ के कहने पर वह दो बार गर्भपात करा चुकी है। इस बीच अशरफ काम का बहाना बनाकर दिल्ली से आजमगढ़ अपने गांव आ गया।

विज्ञापन

यहां उसने 12 नवंबर को दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती दिल्ली से आजमगढ़ आ गई। वह युवक के घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके अपहरण का प्रयास हुआ।
विज्ञापन

किसी तरह वह बरदह थाने पहुंची और अशरफ समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें