फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिकायतों की भरमार, मात्र 10 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 108 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। इसमें से मात्र छह प्रार्थना पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मार्टीनगंज तहसील में जिलाधिकारी विशाल कुमार करीब 11 बजे पहुंचे। उनके इंतजार में काफी संख्या में पहले से ही लोग लाइन में लगे हुए थे। उनके सामने कुल 108 मामले आए। राजस्व विभाग से 90 मामले, पुलिस विभाग से सात मामले, विकास विभाग से छह मामले और अन्य विभागों से जुड़े पांच मामले प्रस्तुत हुए। इसमें से डीएम ने मौके पर छह मामलों का निस्तारण किया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के हवाले कर समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्राथमिकता के आधार पर निचले स्तर पर ही फरियादियों की समस्या का समाधान हो जाए तो उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस मौके पर एसडीएम मार्टीनगंज प्रखर सिंह, नायब तहसीलदार विशाल कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संत रंजन के सामने कुल 47 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इसमें चार का निस्तारण करते हुए शेष को संबंधित विभागों के हवाले कर दिया गया।
00000000
बोले फरियादी
- फोटो संख्या
-मार्टीनगंज तहसील के करूई गांव निवासी नागेश्वर पुत्र ढ़ेलई ने बताया कि सात वर्षों से मैं आवास के लिए दौड़ रहा हूं, लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। जबकि गांव में बड़े व संपन्न लोग अपात्रों को आवास दिया गया है। जांच कराकर हमें आवास दिया जाए।।
विज्ञापन

- फोटो संख्या
-चौकी गांव निवासी तूफानी सरोज ने कहा कि खड़ंजा बनाने के लिए कई वर्षों से कहा जा रहा है। बरसात में काफी दिक्कत होती है लेकिन खड़ंजा नहीं बनाया गया। पता चला है कि बिना खड़ंजा लगाए ही पैसा निकाल लिया गया है।
- फोटो संख्या
- शेखपुरा निवासी निशा ने बताया कि परिवार रजिस्टर में नाम जुड़वाने के लिए कई बार ब्लॉक की चक्कर लगा चुकी हूं। पहले नाम था कट गया है, दोबारा जुड़वाना चाहती.हूं। लेकिन बार-बार हमें दौड़ाया जा रहा है।
- फोटो संख्या
- ईरनी गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे यहां नाली से जुड़ी समस्या है। इससे कई बीमारियां भी हो जाती हैं, लेकिन आज तक नाली नहीं बनवाई गई। कई बार हम लोगों ने प्रयास किया। इसके लिए गुहार लगाने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें