फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अगलगी की घटनाओं में लाखों का नुकसान, मवेशी भी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो आसमान से ही आग बरस रही है तो वहीं अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गयी है। कहीं फसल जल कर खाक हो रही है तो कहीं घर गृहस्थी का सारा सामान ही जल कर खाक हो गया है। रौनापार थाना क्षेत्र में हुई अगलगी की घटना में जहां लाखों का नुकसान हुआ है तो वहीं लालगंज में कई मवेशी जल गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में पशुपाल की आग की चपेट में आ गए। रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी रामाश्रय यादव पुत्र पुनवासी यादव आवासीय मंडई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में रामाश्रय की पांच रिहायशी मंडईयां जल गई। जिसमें छह बकरियां व घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। 20 हजार नकदी के साथ ही एक भैंस भी झूलस गई। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं देवगांव कोतवाली के अकोल्ही गांव में तरहवां पोखरा के पास मंगलवार की रात खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से अशोक राजभर के आवासीय मंडई व पशुशाला में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पदो बकरी, पांच बत्तख, अनाज, कपड़ा आदि जल कर खाक हो गया। दो गौवंश भी आग की चपेट में आकर झुलस गए है। आग बुझ़ाने व मवेशियों को बचाने के चक्कर में अवधू (43), सागर (21) भी झुलस गए। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। सूचना पर पशु चिकित्सक व लेखपाल पहुंच कर नुकसान का आकलन भी किया।
विज्ञापन

- मनोज गोंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें