फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गिरी बिजली, किशोर की मौत, कई झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में सोमवार की देर शाम बरसात के दौरान खेल मैदान पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। सूचना पर परिजनों ने झुलसे बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव में खेल का मैदान है, जहां सोमवार को गांव के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बरसात शुरू हो गई और बिजली तड़कने लगी। बच्चे मैदान से हटते कि बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर हुमैद (15) पुत्र असदुल्ला की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। वहीं गांव के ही जिकरे आलम (22), सुजीत (24) समेत छह लोग बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के समय लगभग 15 बच्चे मैदान में मौजूद थे। हुमैद दो भाई व दो बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मंगलवार को शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें