फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की हड़ताल के दौरान शाखाओं पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रैदोपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय-1 पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी औ - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकार के फैसले से नाराज एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को एक घंटे की हड़ताल पर रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बंद रखकर एलआईसी विभिन्न शाखाओं पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम को स्टाक मार्केट में सूचीबद्घ करने और एलआईसी का आईपीओ जारी कर विनिवेशीकरण करने का निर्णय लिया गया है। इस नियम का हम विरोध करते हैं। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। एलआईसी की रैदोपुर मुख्य शाखा पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपने विरोध को दर्ज कराया।

रैदोपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय-2 पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी औ- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें