फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ऐरा कांवेंट स्कूल जीयनपुर से बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और मतदान करने के लिए अपील की।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली स्कूल से निकालकर पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय में आकर खत्म हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील की कि जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है। वह मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए फार्म- 6 भरें। छात्र-छात्राएं हाथ में बैनर, स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहीं थीं। लिखा था, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मम्मी पापा भूल न जाना, वोट देने जरूर जाना। इस मौके पर एसडीएम सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता, बीईओ कुलदीप नारायण सिंह, नपं अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, विमल प्रकाश, निश्चल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें