फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम न्यायालय के विरोध में वकीलों ने निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम अदालत के गठन के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विरोध में बाइक जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता सुबह साढ़े दस बजे संघ के सभागार में इकठ्ठा हुए और संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के गठन का विरोध किया और अपना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का हुजूम अपने हाथों में ग्राम न्यायालय वापस लो की तख्तियां लिए संघ भवन से सरकार विरोधी नारे लगाते बाहर निकले और शहर में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट, हर्रा की चुंगी, कोट किला, कालीनगंज, डीएपी, शारदा चौराहा, कमिश्नरी पहुंचा। वहां सेंट्रल बार के अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नरौली होते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में आकर समाप्त हो गया। जुलूस में दीवानी बार के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, मंत्री जयप्रकाश यादव, सहमंत्री रामनयन राय, राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत सभी अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारी व वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें