फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन, कई प्रमुख मार्गों पर लगा जाम

Mon, 13 Mar 2023 01:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में ग्रामीण न्यायालय का विरोध हो रहा है। सोमवार को दीवानी बार के अधिवक्ता सड़क पर उतर गए। रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
ग्रामीण न्यायालय के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में ग्रामीण न्यायालय का विरोध हो रहा है। सोमवार को दीवानी बार के अधिवक्ता सड़क पर उतर गए। रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शासन ने वादों को स्थानीय स्तर पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण न्यायालय के गठन का निर्णय लिया है। तहसील स्तर पर स्थापित होने वाले इन न्यायालयों का वकील विरोध कर रहे हैं। ऐसा होने पर तहसील स्तर पर ही वादों की सुनवाई होगी और वादकारियों को जिले का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इतना ही नहीं जिला न्यायालय में लंबित वादों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आएगी।

अधिवक्ता समाज सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहा है। सोमवार को दीवानी बार के अधिवक्ता दीवानी बार एसोसिएशन के बैनर तले सड़क पर उतरे। दीवानी न्यायालय गेट के सामने ही अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के इस प्रदर्शन से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें