पहलगाम घटना के 11 दिन बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में खुशी है। बुधवार को अधिवक्ता संघ मेंहनगर और बुढ़नपुर में बैठक कर वकीलों ने भारतीय सेना के साहस और शौर्य की सराहना की। बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव ने सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर खुशी जताई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कहा कि केंद्र सरकार को आतंकवाद का समूल नाश करना चाहिए। कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान मिथिलेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, योगेंद्र यादव, राम विनय यादव, निर्मल लाल श्रीवास्तव, विनोद यादव, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संवाद