फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वकीलों ने फूंके अधिकारियों के पुतले, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाओं के विरोध में मंगलवार को जिले के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने अपना विरोध जताया। जुलूस निकाल कर न्यायिक कार्य से विरत रहे और प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंडल मंत्री व उप्र बार काउंसिल के प्रत्याशी जय प्रकाश यादव एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंका। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं की संघ सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एडवोकेट ने की। अधिवक्ताओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को पुनः दोहराया। हापुड़ के डीएम, एसपी का अविलंब स्थानांतरण व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेते हुए प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय। अधिवक्ताओं का हुजूम न्यायालय के पूर्वी गेट पर पहुंचा। वहां अधिवक्ताओं ने डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला फूंका। बुधवार को अधिवक्ताओं ने फिर बैठक करने का निर्णय लिया। संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

मेजवां: हापुड़ की घटना को लेकर तहसील बार फूलपुर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और प्रदर्शन किया। डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला फूंका। बार के अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा कि हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। आवाज उठाने पर प्रशासन अपनी दमनकारी नीतियों का खुलकर इस्तेमाल कर रहा है, जो कि नंदनीय है। संचालन मंत्री फूलचंद यादव ने किया।
बूढ़नपुर: बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील बार के अधिवक्ता अध्यक्ष रामनिवास सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला भी फूंका।
ठेकमा: तहसील मार्टीनगंज के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वकीलों ने नारेबाजी के बीच डीजीपी और मुख्य सचिव का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस अवसर पर बद्रिका प्रसाद यादव, सुभाष चंद्र, प्रेमचंद, गुलाबचंद भारती, श्रीपति यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें