फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: आजमगढ़ में मकान मालिक ने दुकानदार को घोंपा कैंची, भतीजी की शादी टूटने से था नाराज

Mon, 05 Sep 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के खालिस बाजार में सोमवार दोपहर मकान मालिक ने दुकानदार को कैंची घोंप दिया। दुकानदार की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में मकान मालिक ने दुकानदार को कैंची घोंप दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के पीछे कारण दुकानदार के भतीजी की शादी टूटना बताया जा रहा है। दरअसल, दुकानदार ही इस मामले में अगुवा है। 

विज्ञापन


दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ (45) पुत्र गुलाब नबी बाग खालिस निवासी मो. फैज के मकान में किराये पर दुकान लेकर दर्जी का काम करता है। आरिफ ने मकान मालिक के भतीजी की शादी अगुआ बन कर कहीं तय कराई थी। किसी कारणों से लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

घटना के बाद से फरार है आरोपी
सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर ही दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा लिया और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया। जिससे आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें